फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 3 से 9 June 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope ( 3 से 9 जून 2024): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 03 Jun 2024 09:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 09:53 AM IST
सार

Libra Weekly Horoscope:  रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फल लिए हुए है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने किसी भी प्रोजेक्ट या प्लान के पूरा होने से पहले उसका गुणगान करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 3 से 9 June 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत आपाधापी भरी रह सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसका निर्वहन करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान स्वजनों का अपेक्षाकृत सहयोग कम मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फल लिए हुए है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने किसी भी प्रोजेक्ट या प्लान के पूरा होने से पहले उसका गुणगान करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं।


इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में लोगों को मिलाजुला कर काम करना उचित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस दौरान किसी भी कार्य में शार्टकट लेने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में मनचाही सफलता या प्रगति न मिलने पर मन में निराशा का भाव बना रहेगा लेकिन उत्तरार्ध तक धीमे-धीमे ही सही लेकिन एक बार फिर कारोबार पटरी पर लौटते ही आपका चेहरा एक बार फिर खिल जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते-नाते बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान आवेश में आकर किसी को कोई कड़वी बात बोलने या फिर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गाय को किचन में बनी पहली रोटी गुड़ के साथ खिलाएं तथा पूजा में श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed