फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 3-9 July weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (3-9 July): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Jul 2023 01:06 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 02 Jul 2023 01:06 PM IST
सार

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस पूरे सप्ताह आपका गुडलक आपके साथ बना रहेगा। 

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 3-9 July weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस पूरे सप्ताह आपका गुडलक आपके साथ बना रहेगा। आपके करियर-कारोबार में आ रही सभी बाधाएं इस सप्ताह आपके शुभचिंतकों और इष्ट-मित्रों की मदद से दूर हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी। इस दौरान यदि आप अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे तो आपको उसमें अपने इष्ट-मित्रों की पूरी मदद मिलेगी।

व्यवसाय की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। आपकी आय में निरंतरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरक्त आय के स्रोत बनेंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे तो आपको इस दौरान कोई बढि़या आफर मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यह यात्रा सुखद एवं आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना सच साबित हो सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर बांडिंग दिखाई देगी और आपको उसके साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के लिए खूब अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय:  प्रतिदिन श्री यंत्र की विधि-विधान से पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed