{"_id":"65dad3f1a1a40b49730847cd","slug":"saptahik-tula-rashifal-26-feb-to-03-march-2024-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 25 Feb 2024 01:11 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:11 PM IST
सार
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी मनोकामना के पूरी होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी मनोकामना के पूरी होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ में अचल संपत्ति की प्राप्ति संभव है। इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कई बड़े मसले सुलह-समझौते से सुलझ जाएंगे, जिससे आप बड़ी राहत महसूस करेंगे। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और उनके संचित धन में वृद्धि होगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय चीज के क्रय करने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस सप्ताह भूमि, भवन अथवा वाहन की प्राप्ति संभव है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्तें और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। लोग आपकी जोड़ी की तारीफ करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करने के अवसर प्राप्त। होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन