{"_id":"6587c90b07af6d939f05677f","slug":"saptahik-tula-rashifal-25-31-dec-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 24 Dec 2023 12:41 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:41 PM IST
सार
यदि किसी बात को लेकर आपकी स्वजनों के साथ तकरार चल रही है तो इस सप्ताह किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से आपकी सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह तमाम उलझनों को सुलझाने और बिगड़ी बातों को बनाने वाला है। यदि किसी बात को लेकर आपकी स्वजनों के साथ तकरार चल रही है तो इस सप्ताह किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से आपकी सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर आ जाएंगे। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको इस सप्ताह इससे संबंधित कोई सुखद समाचार या फिर विशेष सफलता-सम्मान आदि मिलने के योग बन रहे हैं। कानूनी विवाद से आपको मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप नये लक्ष्य की ओर कदम आगे बढ़ाएंगे। सीनियर की मदद से आप अपने टारगेट को समय से पूर्व पूरा करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए विपरीत लिंगी व्यक्ति का विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। तुला राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन सावधानी के साथ करना चाहिए। इस दौरान भावनाओं में बहकर किसी से कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको पूरा करना मुश्किल हो। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी नई वस्तु की खरीददारी संभव है। वाहन एवं भवन सुख की प्राप्ति संभव है। इस दौरान आपको लव पार्टनर की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर सकते हैं। शादीशुदा व्यक्तियों को घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।