{"_id":"678c8d6ebceca48a1e0cb919","slug":"saptahik-tula-rashifal-20-to-26-january-2025-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (20 to 26 january 2025): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (20 to 26 january 2025): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 19 Jan 2025 11:56 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:56 AM IST
सार
Libra Weekly Horoscope: लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको सोचे हुए कार्यों को समय से पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और परिश्रम करना पड़ेगा। इस दौरान आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का साथ कम मिल पाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ कमाने के अवसर तो मिलेंगे लेकिन वे अपेक्षाकृत कम ही लाभ उठा पाएंगे। इस दौरान आपको अपनी उर्जा, समय और धन तीनों का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको सप्ताह के अंत तक मन मुताबिक सफलता और लाभ मिल सकता है। किसी योजना अथवा कारोबार में निवेश के लिए
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय ज्यादा उचित रहेगा। इस दौरान आपको किसी पुरानी योजना में किए गये निवेश से लाभ की प्राप्ति संभव है। उधार दिये धन की वापसी संभव है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा करें।
विज्ञापन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
