फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 19-25 June weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (19- 25 June): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Jun 2023 05:20 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 05:20 PM IST
सार

किसी भी बड़े घाटे या परेशानी से बचने के लिए आपको दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना होगा। साथ ही साथ आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से भी बचना होगा। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतें सकती हैं।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 19-25 June weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कठिन चुनौती का सामना करते समय अपना आपा खाने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें आ सकती है और इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं लेकिन आप अपने इष्ट-मित्रों और सीनियर की मदद से सभी दिक्कतों को दूर करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको अपने व्यवसाय करने के तरीकों में अमूल-चूल बदलाव लाने पड़ सकते हैं। किसी भी बड़े घाटे या परेशानी से बचने के लिए आपको दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना होगा। साथ ही साथ आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से भी बचना होगा। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतें सकती हैं। घर-परिवार से जुड़े किसी प्रिय व्यक्ति की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है तो वहीं आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता भी बनी रहेगी। इन सभी तरह की चुनौतियों के बीच आपको अपने खान-पान और दिनचर्या का पूरा ख्याल रखना होगा अन्यथा आपको पेट संबंधी या फिर अनिद्रा जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्त्रार्ध किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध में आपको सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। कठिन समय में जीवनसाथी परछाईंं की तरह साथ खड़ा रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed