Libra Weekly Horoscope ( 15 To 21 July ): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Saptahik Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं सार्थक साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। इस सप्ताह तमाम तरह के कार्यों को लेकर बनाई गई रणनीति कामयाब होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं सार्थक साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। इस सप्ताह तमाम तरह के कार्यों को लेकर बनाई गई रणनीति कामयाब होगी। करियर और कारोबार में मिलने वाली सफलता और लाभ के चलते आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह उम्मीद से कहीं ज्यादा आमदनी होगी। नौकरीपेशा लोगों की भी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। उनके संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। इस सप्ताह आपका पूरा फोकस अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक धन अर्जित करने पर रहेगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है।
इस सप्ताह आप विदेश में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। आपको विदेश से अचानक धन की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी सुलह-समझौते से दूर होते हुए नजर आएंगे। किसी बुजुर्ग अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी समस्या का हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आपका घर-परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। कठिन समय में आपके अपने मदद के लिए तैयारी मिलेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम-प्रीति में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ अच्छे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।