फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 12 to 18 august 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (12 to 18 august 2024): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Aug 2024 12:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 12:54 PM IST
सार

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे कार्यों से उचित दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए भी मध्यम बना हुआ है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 12 to 18 august 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला राशि 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में आई मंदी के चलते बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध तो ठीक-ठाक रहेगा लेकिन उत्तरार्ध में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। इस आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी।

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे कार्यों से उचित दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए भी मध्यम बना हुआ है। ऐसे में अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने अथवा कामकाज में लापरवाही करने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपने काम को पूरा करने के लिए किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने या फिर कहें नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने कागजी कार्य पूरे करके रखें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए तुला राशि के जातकों को अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी बात को लेकर आपकी अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर से तकरार हो सकती है। ऐसे में चीजों को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed