फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 11-17 Dec weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (11-17 Dec): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Dec 2023 02:52 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Dec 2023 02:52 PM IST
सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके जीवन की गाड़ी कभी धीमी तो कभी तेज चलती नजर आएगी।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 11-17 Dec weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके जीवन की गाड़ी कभी धीमी तो कभी तेज चलती नजर आएगी। हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपकी अच्छी रहेगी और इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की अपने अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी और तुला राशि के जातक उनकी मदद से अपने काम को समय पर बेहतर अंजाम देने में कामयाब भी होंगे लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्य में अचानक से कुछ बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान घर-परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

आर्थिक दृष्टि से भी सप्ताह का मध्य आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान अचानक से घर की मरम्मत अथवा किसी के इलाज आदि पर धन खर्च करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कार्यों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। साथ ही साथ अपने विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। इस दौरान आपके द्वारा एक छोटी सी गलती आपके मान-प्रतिष्ठा को आंच पहुंचा सकती है।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान अपने सेहत और खानपान पर ध्यान दें अन्यथा शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed