फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 08-14 Jan 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jan 2024 04:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 07 Jan 2024 04:17 PM IST
सार

तुला राशि के जातकों को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का प्रेरक वाक्य हर समय याद रखना होगा। इसकी अनदेखी करने पर आपको न सिर्फ चोट-चपेट लगने की आशंका बनी रहेगी बल्कि आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 08-14 Jan 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का प्रेरक वाक्य हर समय याद रखना होगा। इसकी अनदेखी करने पर आपको न सिर्फ चोट-चपेट लगने की आशंका बनी रहेगी बल्कि आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना सकता है। आपको इस सप्ताह उन लोगों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर आपका काम बिगाड़ने में लगे रहते हैं या फिर आपके प्रति द्वेष की भावना रखते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी छवि को खराब करने का षडयंत्र रच सकते हैं। इस दौरान क्रोध करने से बचें तथा बेहद सावधानी के साथ लोगों के साथ बात-व्यवहार करें। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी धर्म स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस पूरे सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यदि आप कांट्रैक्ट अथवा ठेके पर काम करते हैं तो आपको इस सप्ताह अपने टारगेट को पूरा करने में कुछक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत संबंधी दिक्कतों के कारण भी आपका काम प्रभावित हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय व्यर्थ के कार्यो में बीतेगा। इस सप्ताह लव पार्टनर से कम मेल-मिलाप हो पाएगा। लव लाइफ में आने वाली कुछेक मुश्किलों के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा तथा शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed