फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 07 to 13 October 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (07 to 13 October): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Oct 2024 06:12 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 06:12 PM IST
सार

Libra Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा उठाए गये कदमों की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे और कनिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग-समर्थन मिलता रहेगा। सप्ताह के मध्य में आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 07 to 13 October 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार के लिए जितना परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उतनी ही ज्यादा सफलता हासिल होगी। इस पूरे सप्ताह आप पर ईश्वर की कृपा बरसती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा उठाए गये कदमों की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे और कनिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग-समर्थन मिलता रहेगा। सप्ताह के मध्य में आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।

यदि आप कांट्रैक्ट बेस पर काम करते हैं तो आपके हाथ कोई बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है। भूमि-भवन से जुड़े कार्य करने वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही लाभदायक रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आपकी व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। इस दौरान किसी योजना अथवा किसी व्यक्ति विशेष के पास फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में साख बढ़ेगी। दैनिक आय के आधार पर आप अपने कार्यक्रमों में इस दौरान बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
विज्ञापन


आपके विरोधी आपकी शक्ति और सफलता से अचंभित रहेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आपको परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा तथा शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed