{"_id":"629c693ab68cc15b0358e1aa","slug":"saptahik-tula-rashifal-06-to-12-june-2022-weekly-libra-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 06 Jun 2022 12:54 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:54 AM IST
सार
इस दौरान धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के जीवन में बड़े बदलाव के योग बनेंगे।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में उन लोगों से बेहद सावधान रहें जो आपसे मन ही मन में ईष्या का भाव रखते हैं। वे आपको अपने लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में घर की जरूरत से जुड़ी चीज के क्रय या फिर मरम्मत आदि पर जेब से ज्यादा खर्च हो सकता है। इस दौरान कठिन परिश्रम के बाद गुजारे लायक ही धन की प्राप्ति संभव हो पाएगी। कारोबारियों को बाजार में फंसे धन को निकालने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के जीवन में बड़े बदलाव के योग बनेंगे। इस दौरान किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से करिअर को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय शुभ साबित होगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय को लेकर योजनाएं बनेंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: शिवलिंग की सफेद चंदन लगाकर प्रतिदन साधना करें और चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपनी जेब में हमेशा रखें।