{"_id":"647c3139d0b6e6eb96091788","slug":"saptahik-tula-rashifal-05-11-june-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 05 Jun 2023 11:26 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:26 AM IST
सार
सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी मदद से लंबे समय से अटके काम को पूरा करने की कोशिश रंग लाएगी। इस दौरान भूमि-भवन या फिर कहें पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका अधिकांश समय जरूरी काम को निबटाते हुए बीतेगा। इस दौरान आपके लिए घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का समाधान और उनकी जरूरतों को पूरा करना ही प्राथमिकता बनी रहेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी मदद से लंबे समय से अटके काम को पूरा करने की कोशिश रंग लाएगी। इस दौरान भूमि-भवन या फिर कहें पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय थोड़ी चिंता लिए रहने वाला है। इस दौरान उन्हें बाजार में आई मंदी का सामना करना पड़ सकता है। मार्केट में फंसा पैसा निकालने के लिए भी उन्हें ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है। इस दौरान न सिर्फ कारोबार से जुड़े लोगों को बल्कि घर-परिवार वालों को अपने बजट को संतुलित करके चलना होगा, अन्यथा उन्हें आगे पैसों की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। तुला राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी भी प्रकार के शार्टकट से बचते हुए सट्टा, शेयर और लॉटरी आदि से उचित दूरी बनाए रखना चाहिए, अन्यथा उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। तुला राशि के जातकों को प्रेम संबंध में पूरी तरह से ईमानदार रहते हुए अपने पार्टनर के प्रति समर्पित रहना चाहिए। ध्यान रखें कि यदि विवाहेत्तर संबंध आपकी मान-प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हुए बड़ी मुश्किल में डाल सकते हैं। खान-पान और दिनचर्या सही रखें।
उपाय: प्रतिदिन पक्षियों का दाना डालें और पूजा में अपने गुरु या देवता से जुड़े मंत्र का जप करें।