{"_id":"63b13b840f814d2d8171fd10","slug":"saptahik-tula-rashifal-02-08-jan-weekly-libra-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (02-08 Jan): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (02-08 Jan): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 01 Jan 2023 01:31 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 01 Jan 2023 01:31 PM IST
सार
तुला राशि के जातकों का मन इस सप्ताह घर-परिवार या फिर कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता भी आपकी चिंता का बड़ा कारण रहेगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों का मन इस सप्ताह घर-परिवार या फिर कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता भी आपकी चिंता का बड़ा कारण रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सामने कोई बड़े कार्य को कम समय में पूरा करने की चुनौती मिल सकती है। सीमित साधनों में असीमित लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपको अधिक प्रयास और परिश्रम करना होगा। इस दौरान आपको अपना ईगो छोड़कर उन लोगों की मदद लेने से भी नहीं चूकना चाहिए जिन्हें आप कम पसंद करते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में लेने से बचें अन्यथा बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस सप्ताह प्रेम संबंध में कुछ एक दिक्कतें आ सकती हैं। लव पार्टनर से समय पर संपर्क न हो पाने के कारण मन बेचैन रहेगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए मतभेद को मनभेद में न बदलने दें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।