फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 01-07 Jan 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 31 Dec 2023 12:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 31 Dec 2023 12:31 PM IST
सार

नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र पर अपने जूनियर के साथ अच्छे ढंग से पेश आना चाहिए तथा किसी भी तरह से उनका अपमान करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 01-07 Jan 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों की इस सप्ताह बात से बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में आपको लोगों के साथ बातचीत या कोई बड़ी डील करते हुए विनम्रता से बात-व्यवहार करना फायदेमंद साबित होगा तो वहीं इस सलाह की अनदेखी करने पर आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र पर अपने जूनियर के साथ अच्छे ढंग से पेश आना चाहिए तथा किसी भी तरह से उनका अपमान करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी की गलत बात का समर्थन करने से बचें तथा किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय भूलकर भी ऐसी बात न कहें जिससे किसी का दिल दुखे, अन्यथा आपके वर्षों से बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं।

सप्ताह के पूर्वाध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको शुभता और सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम में प्रगति आएगी। इस दौरान आपके सत्ता सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। इस दौरान आप स्वजनों एवं शुभचिंतकों से मिल रहे सहयोग और समर्थन के कारण भविष्य में दो कदम आगे बढ़कर ही काम करने की सोचेंगे।
विज्ञापन


रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। भूमि-भवन आदि के संबंध में स्वजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी से आपके रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed