{"_id":"62ef685d799e0e294d265e09","slug":"saptahik-singh-rashifal-8-to-14-august-2022-weekly-leo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 08 Aug 2022 12:50 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:50 AM IST
सार
सिंह राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहने वाली है। इस दौरान करिअर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद, सफल और लाभदायक साबित होंगी।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहने वाली है। इस दौरान करिअर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद, सफल और लाभदायक साबित होंगी। सप्ताह की शुरुआत में प्रभावी व्यक्तियों से संपर्क होगा और उनके साथ जुड़कर भविष्य में लाभकारी योजनाओं के लिए कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी मित्र की मदद से स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर उनके साथ आपके संबंध पटरी पर आ जाएंगे। माता-पिता समेत सभी वरिष्ठों का आपके ऊपर पूरा आशीर्वाद बरसेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती और पिकनिक आदि में बीतेगा। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा भाग-दौड़ और थकान भरा रह सकता है। इस दौरान आप पर घर-परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। इन सभी के बीच मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ इस सप्ताह बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य नारायण को तांबे के लोटे में जल, रोली और अक्षत डालकर अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।