फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 5-11 Dec weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (5-11 Dec): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Dec 2022 01:14 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 04 Dec 2022 01:14 PM IST
सार

सिंह राशि के जातकों की किस्मत इस सप्ताह सूर्य की तरह चमकती नजर आएगी। करिअर और कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 5-11 Dec weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों की किस्मत इस सप्ताह सूर्य की तरह चमकती नजर आएगी। करिअर और कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप पूरे सप्ताह आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। यह सप्ताह आईटी सेक्टर और विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए गुडलक लिए हुए है। यदि आप विदेश में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आपकी राह में आ रही अड़चनें इस सप्ताह दूर हो जाएंगी। विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वालों को कोई बड़ा कांट्रैक्ट हाथ लग सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीज या फिर घर की साज-सज्जा में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय इष्ट-मित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने और स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी पर्यटन अथवा तीर्थ स्थान की यात्रा पर निकल सकते हैं। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग दिखेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की विधि-विधान से पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed