{"_id":"671e1d779ce5844b4e0a72db","slug":"saptahik-singh-rashifal-28-october-to-03-november-2024-weekly-leo-horoscope-of-this-week-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (28 October to 03 November): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (28 October to 03 November): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 27 Oct 2024 04:33 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:33 PM IST
सार
Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार और निजी जीवन से जुड़ी कुछ चुनौतियों को लिए रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार और निजी जीवन से जुड़ी कुछ चुनौतियों को लिए रहने वाला है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से सभी चुनौतियों से पार पाने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र से जुड़े टारगेट को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। हालांकि किसी भी कार्य को करते समय आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
सप्ताह के मध्य में घर में किसी हितैषी अथवा प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। सिंह राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अहंकार अथवा क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा बाद में उस पर आपको पछतावा करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए स्वजनों की भावनाओं और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास करेंं और अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा समय उनके लिए जरूर निकालें।
विज्ञापन
इस सप्ताह किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा होने की आशंका है। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हालांकि आपको स्वयं अपनी भी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और अपने गुरुमंत्र और अपने आराध्य देवता का मंत्र जपें।