{"_id":"6587c4a66fb114121e0cb0b6","slug":"saptahik-singh-rashifal-25-31-dec-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 24 Dec 2023 12:41 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:41 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरआत में जहां आपके कार्य तेजी से बनते हुए नजर आएंगे तो वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में बड़ी अड़चन आने के कारण आपका मन हताश और निराश रह सकता है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरआत में जहां आपके कार्य तेजी से बनते हुए नजर आएंगे तो वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में बड़ी अड़चन आने के कारण आपका मन हताश और निराश रह सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह उतावलेपन और किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचने की जरूरत रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन का लेन-देन करते समय तथा किसी बड़े सौदे को करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। कामकाजी महिलाओं को सप्ताह के मध्य में अपने कार्यक्षेत्र और घर परिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर इस सप्ताह अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सामान और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका कोई सामान गुम या चोरी हो सकता है। ऐसे में सावधान रहें और इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध में उतावलापन आपके अपमान का बड़ा कारण बन सकता है। अपने रिश्ते की मर्यादा बनाए रखें और लव पार्टनर की फीलिंग्स को ठेस न पहुंचाएं। जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।