फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 18-24 September weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (18-24 September): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Sep 2023 11:57 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Sep 2023 11:57 AM IST
सार

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष के लिए कार्यक्षेत्र या फिर समाज में सम्मानित किया जा सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 18-24 September weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह 
विज्ञापन

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष के लिए कार्यक्षेत्र या फिर समाज में सम्मानित किया जा सकता है। आपके कार्यशैली एवं परिश्रम की लोग तारीफ करेंगे। घर-परिवार के लोग आपकी बात न सिर्फ ध्यान से सुनेंगे बल्कि उस पर अमल करते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी लाभदायी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। उनके संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आपको कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यदि आपके प्रेम संबध में कुछ खटास-मिठास चल रही थी तो इस सप्ताह आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे और आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताएंगे। यदि आप सिंगल है तो आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से परिवार या प्रापर्टी से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना बनेगी। कारोबार की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए बेहद शुभ और लाभप्रद साबित होगा। आप न सिर्फ मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे बल्कि आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। हालांकि आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग पिकनिक या पर्यटन का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता की उपासना तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed