फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 13-19 March 2023 weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (13-19 March): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 Mar 2023 10:45 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 12 Mar 2023 10:45 AM IST
सार

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह क्रोध और अभिमान करने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 13-19 March 2023 weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह 
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह क्रोध और अभिमान करने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही साथ थोड़ी सी सेहत की प्रति लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए भी मजबूर कर सकती है। ऐसे में इस पूरे सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र पर सीनयिर और जूनियर का सहयोग अपेक्षा के मुकाबले कम मिलेगा। जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में अपना काम बेहद सावधानी से करें और लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और उनके संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, हालांकि सप्ताह के अंत तक किसी मित्र की मदद से आप इसे दूर करने में कामयाब हो जाएंगे। 
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण की साधना और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed