{"_id":"643149634f0737884303eeb4","slug":"saptahik-singh-rashifal-10-16-april-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (10-16 April): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (10-16 April): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 09 Apr 2023 12:29 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:29 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उनकी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी यात्रा संभव है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उनकी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में थे तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव की कामना भी पूरी हो सकती है। कर्म और भाग्य का बेहतर तालमेल बना रहने के कारण आप अपने कारोबार को विस्तार देने और मनचाहा लाभ उठाने में कामयाब होंगे। संचित धन में वृद्धि होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन सामाजिक-धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपके परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगी।
उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा शुद्ध घी का दीपक जलाकर करें और उनके मंत्रों का एक-एक माला जप करें।