{"_id":"659a7be4babadfdaab06d8c5","slug":"saptahik-singh-rashifal-08-14-jan-2024-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 07 Jan 2024 04:17 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 Jan 2024 04:17 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपके किस्मत के सितारे चमकते और आपके इष्ट-मित्र आप पर पूरी तरह से मेहरबान होते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपके किस्मत के सितारे चमकते और आपके इष्ट-मित्र आप पर पूरी तरह से मेहरबान होते नजर आएंगे। आपकों जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रियजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपके इष्ट-मित्र आपकी तन-मन और धन से मदद करेंगे। नतीजतन आपके सभी सोचे हुए काम समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आपको किसी कार्य विशेष में बड़ी सफलता की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान समाज में बढ़ेगा। इस सप्ताह आपको अभिमान करने तथा शुभचिंतकों की सलाह को नजरंदाज करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके अपेक्षित लाभ में कमी आ सकती है। सप्ताह के मध्य में आप अपनी सुख-सुविधा की चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान किसी कार्य में बहुप्रतीक्षित सफलता या फिर मनोकामना के पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इष्ट-मित्रों के साथ पिकनिक-पार्टी करने के अवसर प्राप्त होंगे। अचानक से किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल से जुड़ी यात्रा पर निकलने के योग बनेंगे। सिंह राशि के जातकों पर इस पूरे सप्ताह उनके गुरु, सीनियर और माता-पिता आदि की कृपा बनी रहेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी और उनकी मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।