फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 03 to 09 February 2025 weekly Leo Horoscope

Leo Weekly Horoscope (10 to 16 Feb): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Feb 2025 09:51 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 09 Feb 2025 09:51 AM IST
सार

Leo Weekly Horoscope (10 to 16 Feb): सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार और रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरी तरह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ अच्छे पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 03 to 09 February 2025 weekly Leo Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंह राशि 
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार और रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरी तरह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ अच्छे पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। यात्रा शुभ एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार से संबंधित अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नवीन रोजगार की प्राप्ति संभव है। 

सप्ताह के मध्य में अटके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति संभव है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। 
विज्ञापन


व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति एवं लाभ होने पर संतोष का अनुभव होगा। मित्रों एवं सहयोगियों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने पर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन सूर्योपसना तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed