फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 8 to 14 December 2024 weekly Gemini Horoscope in hindi

Gemini Weekly Horoscope (8 to 14 December): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी सेहत आपके सपनों को पूरा करने में आड़े आ सकती है। 

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 8 to 14 December 2024 weekly Gemini Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी सेहत आपके सपनों को पूरा करने में आड़े आ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। खराब सेहत का आपके कामकाज पर खासा असर देखने को मिल सकता है। घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात को समझना होगा कि उनकी चिंताएं या फिर कहें जीवन से जुड़ी तमाम चुनौतियां उनके हौसले के सामने बहुत छोटी हैं। यदि आप इस सप्ताह धैर्य के साथ जीवन की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते हैं तो आप निश्चित रूप से उनसे उबर जाएंगे और आपके काम देर-सबेर ही सही आपके मनमुताबिक पूरे होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी बड़े कदम को उठाने या निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों सलाह लेना न भूलें। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों की राह में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभिन्नता रह सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed