{"_id":"671e1ca51126c234c30b3bd3","slug":"saptahik-mithun-rashifal-28-october-to-03-november-2024-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (28 October to 03 November): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (28 October to 03 November): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 27 Oct 2024 04:33 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:33 PM IST
सार
Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार सफलता एवं लाभ की प्राप्ति के लिए अपना एक कदम पीछे भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार सफलता एवं लाभ की प्राप्ति के लिए अपना एक कदम पीछे भी करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा जातकों के सिर पर अचानक से कामकाज का अधिक बोझ आ सकता है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान कारोबार और नौकरी के चलते आप अपने परिवार वालों को कम समय दे पाएंगे, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपके सामने मीठा बोलते हैं लेकिन पीठ पीछे आपके लिए गड्ढे खोदने का काम करते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा चुनौती लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतानपक्ष के भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।