{"_id":"64eb018aa373ef460209da33","slug":"saptahik-mithun-rashifal-28-aug-03-sept-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 27 Aug 2023 02:44 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:44 PM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। इस सप्ताह रोजी-रोजगार से से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। इस सप्ताह रोजी-रोजगार से से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। पूर्व में किसी योजना में किए गए निवेश का आपको इस सप्ताह बड़ा लाभ मिल सकता है। कारोबार को विस्तार देने की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। बाजार में फंसा धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपको इस दिशा में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी। किसी भी कार्य को करते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद, लाभप्रद एवं नए संबंधों का विस्तार करने वाली रहेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।