{"_id":"641fdad8e1952161ee00ecdb","slug":"saptahik-mithun-rashifal-27-march-02-april-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 Mar 2023 11:17 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:17 AM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका बड़ा काम पूरा होगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका बड़ा काम पूरा होगा। इस दौरान सत्ता और शासन से जुड़े लोगों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद पूरे होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्यक्षेत्र में उनसे खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो आपकी उपलब्धियों से जलते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करते हैं तो आपको धन संबंधी मामलों को क्लीयर करके आगे बढ़ना उचित होगा। किसी भी योजना में धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।