फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 25-31 Dec 2023 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Dec 2023 12:41 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 24 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहने वाला है। हालांकि तमाम तरह की आपाधापी के बीच आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिन्हें आपको भूलकर भी खोना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 25-31 Dec 2023 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहने वाला है। हालांकि तमाम तरह की आपाधापी के बीच आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिन्हें आपको भूलकर भी खोना नहीं चाहिए। यह सप्ताह अध्ययन-अध्यापन करने वाले लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है तो वहीं अध्यापन, शोध का कार्य करने वालों को उनकी मेहनत का उचित पुरुस्कार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको भले ही अपने कार्य को पूरा करने में ज्यादा परिश्रम और प्रयास करना पड़े लेकिन परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। गृहस्थ जीवन में इस दौरान कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की साज-सज्जा अथवा पर्यटन आदि के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। हालांकि इस सप्ताह आपकी अतिरिक्त स्रोत से आय होगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। यदि किसी बात को लेकर आपकी लव पार्टनर के साथ तकरार चल रही थी तो इस सप्ताह आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। कुल मिलाकर प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन भी सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed