{"_id":"6694a2a5dcf85594020bad79","slug":"saptahik-mithun-rashifal-15-to-21-july-2024-weekly-gemini-horoscope-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (15 to 21 July): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (15 to 21 July): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 15 Jul 2024 09:53 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:53 AM IST
सार
Gemini Weekly Horoscope:आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी संभव है। सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी बहुप्रतीक्षित कामना पूरी हो सकती है। आपके अटके हुए कार्यों में गति आएगी लेकिन आपको पूरे सप्ताह अपने वाहन की गति पर कंट्रोल करना होगा क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका बनी रहेगी। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों ही मददगार साबित होंगे। आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी संभव है। सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
सप्ताह के मध्य में स्वजनों से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा लाभ एवं सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। इस दौरान आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। कुल मिलाकर आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीगणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।