{"_id":"673097412ccdc4df410d3803","slug":"saptahik-mithun-rashifal-11-to-17-november-2024-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope ( 11 to 17 November): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope ( 11 to 17 November): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
सार
Saptahik Mithun Rashifal:मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों को लेकर आया है। यदि आप अपने कार्य को बेहतर तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करते हैं
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों को लेकर आया है। यदि आप अपने कार्य को बेहतर तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करते हैं तो आपको अपेक्षा से कहीं अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी और कारोबार तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार रूप लेती हुई नजर आएंगी। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को इस सप्ताह विशेष लाभ होने की संभावना है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपके कद और पद में वृद्धि होने के पूरे आसार हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कामकाज का लोहा मानेंगे। यदि आप समाज सेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेगी और आप उनकी मदद से लाभ उठाने में भी कामयाब होंगे। प्रेम-प्रसंग के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल साबित होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा एवं उनके मंत्र का जप करें।
विज्ञापन