फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 09 May To 15 May 2022 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 09 May 2022 12:45 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 09 May 2022 12:45 AM IST
सार

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। इस सप्ताह किसी योजना में धन निवेश करते विशेष सावधानी बरतें और कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 09 May To 15 May 2022 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार अथवा घर परिवार के किसी कार्यक्रम आदि में शामिल होने के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह जेब से ज्यादा धन खर्च होने के कारण आर्थिक चिंता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में परिजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण वाद-विवाद हो सकता है। किसी भी घरेलू समस्या को सुलझाते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। इस सप्ताह किसी योजना में धन निवेश करते विशेष सावधानी बरतें और कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको उदर संबंधी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। खान-पान का ख्याल रखें और चिंता की जगह चिंतन करें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंधों में सोच-समझ कर कदम आगे बढ़ाएं और कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ सुकून देगा। 
उपाय : प्रतिदिन गणपति की उपासना और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed