फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 05 to 11 August 2024 weekly Gemini Horoscope

Gemini Weekly Horoscope (05 to 11 August): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Aug 2024 10:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 Aug 2024 10:02 AM IST
सार

Gemini Weekly Horoscope: राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले और अधिक शुभता एवं सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 05 to 11 August 2024 weekly Gemini Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन राशि

विज्ञापन

राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले और अधिक शुभता एवं सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। स्वजनों एवं शुभचिंतकों के सहयोग से करियर-कारोबार में होगी। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी बड़ी डील होने अथवा नये कारोबार की शुरुआत होने की संभावना बन रही है। यह समय विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के भी योग बनेंगे। यात्रा सुखद और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। उच्च पद की प्राप्ति से न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह एक बेहतर जिंदगी जीने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान साथी-संगी के साथ अचानक से किसी पर्यटन स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप सिंगल हैं तो किसी के साथ मित्रता या प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। खानपान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed