फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 30 Oct To 05 Nov 2023 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (30 Oct To 05 Nov 2023 ) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 29 Oct 2023 04:52 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 04:52 PM IST
सार

मेष राशि के लोगों को इस सप्ताह बेवजह के झमेलों में पड़ने की बजाय अपने काम पर पूरा फोकस करना उचित रहेगा। साथ ही साथ लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता बनाए रखनी होगी। मुंहफट बनने की कोशिश न करें अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 30 Oct To 05 Nov 2023 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। मेष राशि के लोगों को इस सप्ताह बेवजह के झमेलों में पड़ने की बजाय अपने काम पर पूरा फोकस करना उचित रहेगा। साथ ही साथ लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता बनाए रखनी होगी। मुंहफट बनने की कोशिश न करें अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कूटनीति से काम लें और अपने कामकाज में खूब सावधानी बरतें। आपको अपने रिश्ते-नाते का भी खूब ख्याल रखना होगा। घर-परिवार की कोई उलझन सुलझाते समय या फिर अपनी बात रखते इस बात का ख्याल रखें कि किसी की कोई मर्यादा भंग न हो और न ही किसी की भावना को कोई ठेस पहुंचे। हालांकि इस सप्ताह आपको स्वजनों से कम ही सहयोग और समर्थन मिल पाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी व्यक्ति विशेष को लेकर तनाव बना रहेगा। इस दौरान आप किसी अनजान खतरे को लेकर भी भयभीत रह सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत और अनावश्यक चीजों पर होने वाले खर्च को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन लाल रंग के आसन पर बैठकर श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed