{"_id":"671e1b61d2e68414fb099a86","slug":"saptahik-mesh-rashifal-28-october-to-03-november-2024-know-aries-weekly-horoscope-in-hindi-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (28 October to 03 November): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (28 October to 03 November): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 27 Oct 2024 04:33 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:33 PM IST
सार
Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उठापटक भरा रहने वाला है। इस सप्ताह मेष राशि के लोगों को किसी के साथ वाद-विवाद करने और बात-बात में क्रोध करने की प्रवृत्ति से बचना होगा।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उठापटक भरा रहने वाला है। इस सप्ताह मेष राशि के लोगों को किसी के साथ वाद-विवाद करने और बात-बात में क्रोध करने की प्रवृत्ति से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के मामलों को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाना पड़ सकता है।
कारोबार की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ होने और उसके विस्तार के योग बनेंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति को भी इस दौरान सामान्य ही सही लेकिन लाभ होगा लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सिर पर अचानक ही कुछ बड़े खर्च सामने आएंगे, जिसके लिए आपको अपना संचित धन खर्च करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आप अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में विनम्रता बनाए रखें। किसी के साथ उत्तेजित होकर बात न करें अन्यथा वर्षों से बने बनाए संबंधों में दरार आ सकती है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर अधिक भावनात्मक दबाव न बनाएं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और लक्ष्मीअष्टकं का पाठ करें।