फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 28 Aug -03 Sept weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Aug 2023 01:59 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 27 Aug 2023 01:59 PM IST
सार

सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कष्टकारक रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण परेशान रह सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 28 Aug -03 Sept weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विगत सप्ताह के मुकाबले थोड़ा कम लाभ और सफलता दिलाने वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके निजी जीवन में कुछ एक बड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिसके कारण आप अपने करियर और कारोबार पर कम ध्यान दे पाएंगे। सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कष्टकारक रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको इस सप्ताह उन लोगों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपके प्रोजेक्ट में बाधा पहुंचाने की कोशिश करते हैं। महिला कामगारों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछ एक दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में धन एवं मान-सम्मान की हानि की आशंका है। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। तमाम तरह की कठिनाईयों के बीच आपके इष्टमित्र और आपका लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पनपने दें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से शिव साधना करें तथा रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का कम से कम एक माला जप जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed