फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 20-26 Nov 2023 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (20-26 Nov) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 18 Nov 2023 09:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 09:09 PM IST
सार

आपको सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की पूरी मदद मिलेगी, जिसके जरिए आपकी आमदनी के साधनों में लगातार वृद्धि होती हुई नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा हुआ धन आसानी से निकल आएगा।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 20-26 Nov 2023 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष

विज्ञापन

मेष राशि वाले जातकों को इस सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सुख, सौभाग्य और स्वजनों से सभी प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे, जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और उर्जा देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की पूरी मदद मिलेगी, जिसके जरिए आपकी आमदनी के साधनों में लगातार वृद्धि होती हुई नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा हुआ धन आसानी से निकल आएगा। व्यवसाय में मनचाही प्रगति और विस्तार होगा। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी।


यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको सप्ताह के मध्य में अचानक से कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद कार्य में सफलता देने वाली साबित होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं, तो प्रयास करने पर बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें तथा लाल चंदन का तिलक लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed