{"_id":"65069226d5aac2e16d06ce73","slug":"saptahik-mesh-rashifal-18-24-september-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (18-24 September) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (18-24 September) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 17 Sep 2023 11:14 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:14 AM IST
सार
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। इस महीने ढेर सारी गतिविधियां तो होंगी और यदि आप आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपको इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा कामकाज के सिलसिले में की गई भागदौड़ आपके करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने का काम करेगी। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी और आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आपका धन किसी योजना में अटका है तो किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल आएगा। सप्ताह की शुरुआत से मिलने वाली सफलता और समय पर पूरे होने वाले काम आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास पैदा करेंगे। इस दौरान आपके भीतर इतना आत्मविश्वास होगा कि आप जोखिम भरे कामों को बिना किसी हिचकिचाहट के साथ बड़ी सफलता से करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभ साबित होगा। घर-परिवार में एकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: गणपति को सिंदूर अर्पित करके प्रतिदिन श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।