फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik mesh Rashifal 11 to 17 November 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi

Aries Weekly Horoscope ( 11 to 17 November ): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। 

विज्ञापन
Saptahik mesh Rashifal 11 to 17 November 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके प्लान पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस दौरान छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने और मान-सम्मान मिलने का अवसर बनेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप इस सप्ताह अपने कामकाज में आमूल-चूल बदलाव लाने पड़ सकते हैं।

खास बात ये कि ये बदलाव आपको सकारात्मक फल प्रदान करेंगे। यदि आपके कामकाज में लंबे समय से कोई अवरोध आ रहा था तो इस सप्ताह के अंत तक वह दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके पक्ष में रहने वाला है। यदि किसी आत्मीय जन के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या मनभेद चल रहा था तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वजनों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। 

विज्ञापन

 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य एवं शिवलिंग को जल अर्पण करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed