Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 08-14 Jan 2024 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (08-14 Jan) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jan 2024 04:16 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 07 Jan 2024 04:16 PM IST
सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके मन में कार्य विशेष को करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 08-14 Jan 2024 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके मन में कार्य विशेष को करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बगैर इधर-उधर ध्यान भटकाए कठिन परिश्रम करना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में छोटे-मोटे कार्य के लिए अधिक भागदौड़ करना पड़ सकता है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो उससे जुड़ी अड़चन दूर करने में कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन का लेन-देन और कोई बड़ी डील करते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य के साथ कुछ मसलों को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है। हालांकि किसी भी समस्या या विवाद को दूर करने में आपको अपने पिता या फिर गुरु समान व्यक्ति का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप अपने प्रेम संबंध को प्रगाढ़ करना चाहते हैं तो अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है, अन्यथा इस राशि के जातक मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर पूजा तथा दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed