फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 06 To 12 June 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 06 Jun 2022 12:54 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 06 Jun 2022 12:54 AM IST
सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको रोजी-रोजगार और करिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने आदि के लिए अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 06 To 12 June 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको रोजी-रोजगार और करिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने आदि के लिए अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। यदि आप समय और अपनी ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इष्ट-मित्रों की मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। यदि आप राजनीति में हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह आफिस और घर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को न सिर्फ मनचाहा लाभ प्राप्त होगा बल्कि कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके भी हाथ लगेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा और परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना करें और देवी दुर्गा को लाल रंग के पुष्प और फल चढ़ाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed