फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik mesh Rashifal 05 to 11 August 2024 Know Aries Weekly Horoscope

Aries Weekly Horoscope (05 to 11 August): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Aug 2024 10:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 Aug 2024 10:02 AM IST
सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई संभावनाओं को लिए हैं। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी कार्य विशेष के लिए की गई मेहनत और प्रयास पूरी तरह से सफल होंगे। 

 

विज्ञापन
Saptahik mesh Rashifal 05 to 11 August 2024 Know Aries Weekly Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष राशि 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई संभावनाओं को लिए हैं। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी कार्य विशेष के लिए की गई मेहनत और प्रयास पूरी तरह से सफल होंगे। यदि आप बीते कुछ समय से रूटीन काम को करते-करते बोर हो गये थे तो आपको इस सप्ताह कुछ नया करने को मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सप्ताह की शुरुआत में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे निभाने के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यह समय साझेदारी में व्यवसाय करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा।

आपको इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। कदम-कदम पर मिलने वाली सफलता और मनचाहे कार्यों के समय पर पूरा होने पर आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और स्फूर्ति देखने को मिलेगी। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के साथ अपने घर-परिवार, घरेलू जिम्मेदारियों के बीच संतुलन कायम करने का पूरा प्रयास करेंगे। खास बात यह कि आपका यह प्रयास बहुत हद तक सफल साबित होगा। सप्ताह के मध्य में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। संगी-साथियों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार अथवा श्रीसुदंरकांड का एक बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed