फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 6-12 Nov weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (6-12 Nov): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 06 Nov 2023 11:43 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 06 Nov 2023 11:43 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में आपको उन लोगों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो आपको अक्सर बहकाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 6-12 Nov weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम भावनाओं में बहकर या फिर कहें बगैर समझे-बूझे नहीं करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपको उन लोगों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो आपको अक्सर बहकाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान आपके न सिर्फ विरोधी बल्कि आपकी सेहत भी आपके कामकाज में बाधक बन सकती है। इस दौरान आप धन का लेन-देन खूब सावधानी के साथ करें और उधार देने से बचें अन्यथा उसकी वापसी मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है लेकिन फिर भी उन्हें किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए।


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके जीवन में अचानक से कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन अध्ययन से उचट सकता है। उनके भीतर एकाग्रता की कमी रहेगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय आने का इंतजार करन चाहिए, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी अन्यथा उन्हें पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed