Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 30 september to 06 October 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (30 september to 06 October): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 30 Sep 2024 10:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 10:10 AM IST
सार

Saptahik Meen Rashifal:  इस सप्ताह आपको प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्कता रहेगी, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 
 

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 30 september to 06 October 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखते हुए मौसमी बीमारी से बचें। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखें। इस सप्ताह आपको अपने धन का प्रबंधन करके चलना होगा क्योंकि आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। 

सप्ताह के मध्य में अचानक से आपको घर की मरम्मत आदि जरूरी कार्यों में बड़ी धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सीनियर के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने अधीनस्थ के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। यदि आप भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन


रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने से बड़ों की सलाह की उपेक्षा न करें तथा छोटों की भावनाओं का आदर करें। इस सप्ताह आपको प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्कता रहेगी, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा तुलसीपत्र चढ़ाकर करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed