फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 29 April To 05 May 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (29 April To 05 May): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 29 Apr 2024 10:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 10:31 AM IST
सार

Pisces Weekly Horoscope:व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे पैसे को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आमदनी के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 29 April To 05 May 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सपताह आपको कभी चीजें तेजी से बनती हुई तो कभी बिगड़ती हुई नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें अपने सीनियर के गुस्से को झेलना पड़ सकता है। साथ ही साथ उन्हें कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे पैसे को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आमदनी के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जिसके चलते आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप पाएंगे कि आपके जीवन में बेवजह के खर्चे सामने आते जा रहे हैं। जिन पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा। 


सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद के चलते आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम निकालने के लिए अपने उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों को भी साधने की चुनौती बनी रहेगी। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान अचानक से पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध में लव पार्टनर बेवजह के प्रदर्शन से बचें और सामाजिक मर्यादा बनाए रखें अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी की तरफ से सहयोग और समर्थन बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed