{"_id":"6416d88eee8ab1b0fe0638e3","slug":"saptahik-meen-rashifal-20-26-march-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (20-26 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (20-26 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 19 Mar 2023 05:33 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Mar 2023 05:33 PM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको न सिर्फ शारीरिक कष्ट बल्कि आर्थिक क्षति झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के सोचे हुए काम को करने में उनकी सेहत बाधक बन सकती है। सप्ताह की शुरुआत में मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको न सिर्फ शारीरिक कष्ट बल्कि आर्थिक क्षति झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी छोटे भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है, जिसे लेकर आपका मन खिन्न रहेगा। अचानक से आए किसी बड़े खर्च को लेकर आपका बजट गड़बड़ा सकता है और आपको निजी जीवन के साथ आर्थिक चिंता भी परेशान करेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागज से संबंधित काम को समय पर पूरा करना होगा नहीं तो उन्हें बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत लिए रहने वाला है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी और घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और जीवन की कठिनाई को दूर करने में लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें। गुरुवार के किसी मंदिर में जाकर चने की दाल एवं गुड़ दान करें।