फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 18-24 Dec weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (18-24 Dec): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 17 Dec 2023 12:27 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Dec 2023 12:27 PM IST
सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 18-24 Dec weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आ रही अड़चनें दूर होंगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से विदेश में करियर-कारोबार से जुड़ी मनोकामना पूरी होगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको बॉस की तरफ से मनचाहे तबादले या फिर प्रमोशन का पुरस्कार मिल सकता है। पद और कद में बढ़ोत्तरी से कामकाजी महिलाओं का कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।

सेहत और संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपके संबंध बिगड़ गये थे तो इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से सारी गलतफहमियां और रिश्ते में आई खटास दूर होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन


इस सप्ताह आपको किसी योजना में फंसा हुआ धन अथवा उधार दिया गया धन अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है। इस सप्ताह आपको कई स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी बड़ी ख्वाहिश को पूरा करने में पिता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। इस सप्ताह नए मित्र बनेंगे और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी से अनुकूल सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प चढ़ाकर करें तथा गुरुवार के दिन गाय को गुड़ रोटी विशेष रूप से खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed