फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 16-22 Oct weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (16-22 Oct): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 15 Oct 2023 02:56 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 15 Oct 2023 02:56 PM IST
सार

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम महामंत्र याद रखना होगा और किसी भी चुनौती का विवेक और साहस के साथ सामना करने की जरूरत रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 16-22 Oct weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम महामंत्र याद रखना होगा और किसी भी चुनौती का विवेक और साहस के साथ सामना करने की जरूरत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को यह बात समझना होगा कि ऐसी कोई भी समस्या नहीं जिसका समाधान नहीं है। खास बात यह कि जब आप कार्यक्षेत्र से जुड़ी मुश्किलों को दूर करने के लिए प्रयास करेंगे तो पाएंगे कि न सिर्फ कामयाबी के रास्ते बनते चले जा रहे हैं, बल्कि दूसरे लोगों का भी खूब साथ मिल रहा है। सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। ऐसे मुद्दे को सुलझाते समय इस बात का खूब ख्याल रखें कि मतभेद मनभेद में न बदलने पाए। इस दौरान असमंजस की स्थिति में कोई फैसला लेने की बजाय उसे आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर्स के साथ कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। उतार-चढ़ाव भरे जीवन के बीच आपका लव पार्टनर अथवा आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनके मंत्र का कम से कम एक माला जप करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed