फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 15 To 21 July 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (15 To 21 July): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 15 Jul 2024 12:21 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 15 Jul 2024 12:21 PM IST
सार

Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में इस राशि से जुड़े जातकों को किसी भी दिशा में बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 15 To 21 July 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन राशि 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में इस राशि से जुड़े जातकों को किसी भी दिशा में बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आपका कार्यक्षेत्र में किसी के साथ विवाद चल रहा है तो उससे उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह भावनाओं में बहकर रोजी-रोजगार में बदलाव करने का प्रयास न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवन से जुड़ी तमाम तरह की बाधाओं के बावजूद आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक उन्हें दूर करने का कोई न कोई तरीका निकाल लेंगे। जीवन से जुड़े तमाम संकटों से उबरने में आपके मित्रगण एवं परिजन काफी मददगार साबित होंगे। इस दौरान आपका फोकस अपने सेहत और संपत्ति को लेकर पूरी तरह से रहेगा। यदि भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपसी सहमति से दूर होने की संभावना बने तो ऐसा करने से बिल्कुल न चूकें। 

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने हाथ में एक से अधिक काम को लेने से बचना चाहिए। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आ रही अड़चन धीरे-धीरे दूर होती हुई नजर आएंगी। प्रेम प्रसंग में मीन राशि के जातकों को बहुत संभलकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा अपमान झेलना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। 

विज्ञापन

 

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed