फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 12 to 18 Feb 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 11 Feb 2024 11:57 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 11 Feb 2024 11:57 AM IST
सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह की शुरुआत में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 12 to 18 Feb 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह की शुरुआत में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। इस प्रकार नौकरीपेशा व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की बात को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर-परिवार से जुड़ी कुछ एक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, जिसके चलते आपका मन खिन्न रहेगा। आस-पड़ोस में रहने वालों से अकारण विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं।


मीन राशि के जातकों को इस दौरान गलतफहमी फैलाने वालों से उचित दूरी बनाए रखना तथा कोई भी निर्णय स्वयं की बुद्धि और विवेक से लेना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियों में सुधार होता नजर आएगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से परेशानियों का हल निकलता नजर आएगा। धन की आवक बढ़ेगी और व्यय भार घटेगा। करियर-कारोबार में अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। कठिन समय में लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन केले के पेड़ को जल दें और भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed